
'घर में अकेली थी, अचानक घुसा अनजान शख्स', हक्की-बक्की हुई एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड ने सिखाया सबक
AajTak
तेजस्वी प्रकाश ने अब कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. तेजस्वी ने बताया कि एक दफा वो घर में अकेली थीं तब अनजान शख्स उनके घर में घुस गया था. तब उन्होंने मुश्किल से सिचुएशन को संभाला था.
तेजस्वी प्रकाश टीवी टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. तेजस्वी ने अब हैरान करने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक अनजान शख्स उनका पीछा करता था और एक दिन वो उनके घर में घुस गया था. उस वक्त तेजस्वी घर में अकेली थीं. तेजस्वी ने इस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया...उन्होंने अब इस बारे में बताया है.
तेजस्वी का बड़ा खुलासा
न्यूज18 संग बातचीत में तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि एक शख्स रोजाना उनके घर अजीबोगरीब चिट्ठियां भेजता था और उनका पीछा भी करता था. तेजस्वी बोलीं- एक शख्स था, जो मेरा पीछा करता था. वो हर दिन मेरे घर आता था. मैं एक रॉ घर में रहती हूं, इसलिए उसमें एक आंगन है. वो शख्स वहां चिट्ठियां छोड़कर जाता था. हर बार जब मैं घर से बाहर निकलती थी, तो मुझे उसकी चिट्ठियां दिखती थीं. मैं सोचती थी कि ये कौन कर रहा होगा. हमने कैमरे भी लगवा लिए थे, लेकिन हम उसे पकड़ नहीं पा रहे थे.
लेकिन ये मामला यहीं तक नहीं रुका. तेजस्वी ने आगे बताया कि वो आदमी एक दिन बालकनी के रास्ते से उनके घर में घुस आया था. एक्ट्रेस बोलीं- एक दिन वो घर में घुस आया. मैं उस वक्त घर में अकेली थी. सौभाग्य से, मेरा ड्राइवर और मेरी मां आ गए और उन्होंने उसे बालकनी में ही पकड़ लिया. हमें उसे पुलिस के पास ले जाना पड़ा. वो बहुत अजीबोगरीब चिट्ठियां छोड़ता था. पहले करण ने उसे हैंडल किया और फिर हम उसे पुलिस के पास ले गए थे.
कब शादी करेंगी तेजस्वी?
तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो वो लंबे समय से एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं. तेजस्वी और करण की लव स्टोरी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी. शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं. बाहर आने के बाद उनका प्यार परवान चढ़ा. करण और तेजस्वी अब टीवी के पावरफुल कपल्स में शुमार किए जाते हैं. उनका बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग और खूबसूरत है. इन दिनों दोनों लाफ्टर शेफ 3 में साथ नजर आ रहे हैं. फैंस को उनकी शादी का इंतजार रहता है.













