
Texas Firing: टेक्सास के स्कूल में फायरिंग, हमलावर ने अपनी दादी को भी मारी थी गोली
AajTak
अमेरिका के टेक्सास के एक एलीमेंट्री स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 18 बच्चे मारे गए हैं. शूटिंग में एक टीचर की भी मौत हुई है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलाभर भी मारा गया है. हमले पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा हम कब गन-लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे. इस हमले के खिलाफ अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है. खबरों के मुताबिक हमलावर सल्वाडोर रामोस घर से निकलने के पहले अपनी दादी को गोली मारी थी. टेक्सास में की गई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. 13 बच्चों को उवाल्डे मेमोरियल अस्पताल लाया गया. अस्पताल के मुताबिक 66 साल की एक महिला भी अस्पताल में भर्ती है. देखें वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











