
Tesla and VinFast: मस्क की टेस्ला समेत दो कार कंपनियों की भारत में एंट्री, जानिए कौन सी मॉडल्स होंगी पेश और क्या होगी कीमत
AajTak
Tesla & VinFast India Launch: आज दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला अपने पहले शोरूम की शुरुआत करेगी. दूसरी ओर वियतनामी कंपनी विनफास्ट (VinFast) भी अपने कारों की आधिकारिक बुकिंग शुरू करने जा रही है.
Tesla and VinFast India Launch: आज यानी 15 जुलाई 2025 इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा दिन है. आज दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) और वियतनामी कार कंपनी विनफास्ट (VinFast) एक साथ भारत में अपने सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में टेस्ला अपना पहला शोरूम मुंबई के बांद्र कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में शुरू करेगा. दूसरी ओर वियतनामी कंपनी विनफास्ट भारत में अपने सफर की शुरुआत के साथ ही इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडलों की आधिकारिक बुकिंग शुरू करने जा रहा है.
ये एक बेहद ही अनोखा संयोग है कि भारत की सरजमीं पर अमेरिकी और वियतनामी दिग्गज एक ही दिन आमने-सामने आ रहे हैं. जहां टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में से एक है तो विनफास्ट भी तेजी से उभरने वाली कार निर्माता कंपनी है. टेस्ला आज भारत में अपना पहला शोरूम या एक्सपीरिएंस सेंटर शुरू करेगी, वहीं विनफास्ट इस मामले में थोड़ी आगे है. विनफास्ट ने पहले ही देश के 27 शहरों में 32 डीलरशिप के पार्टनरशिप कर लिया है और कंपनी आज से अपनी कारों की बुकिंग शुरू करेगी.
सबसे पहले बात टेस्ला की करें तो, एलन मस्क के लिए भारतीय बाजार बहुत ही महत्वपूर्ण है. यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACEA) के आंकड़ों के अनुसार, मई में यूरोप में टेस्ला की नई कारों की बिक्री लगातार पाँचवें महीने गिरी है. ज्यादातर ग्राहक चीनी कार कंपनियों की तरफ रूख कर रहे हैं क्योंकि वो किफायती हैं. ACEA की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला की कारों की बिक्री मई में घटकर 13,863 यूनिट रह गई, जो पिछले साल की तुलना में 27.9% कम है. ऐसे में एलन मस्क के लिए भारतीय बाजार काफी महत्वपूर्ण हो गया है.
हालांकि भारत में अपने सफर की शुरुआत करने से पहले एलन मस्क ने यहां की सरकार पर हाई इंपोर्ट ड्यूटी का हवाला देते हुए बाहर से आने वाली इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स कम करने के दबाव डाले. शुरुआत में टेस्ला द्वारा भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने की भी चर्चा हुई, लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं बनी.
टेस्ला लंबे समय से भारतीय बाजार में प्रवेश की कोशिश कर रही थी, लेकिन पूरी तरह से असेंबल किए गए वाहनों (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट्स या CBU ) पर हाई इंपोर्ट ड्यूटी बड़ी बाधा बन रहा था. हालांकि भारत सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के चलते टेस्ला को कुछ राहत जरूर मिली है. भारत पहले सीबीयू रूट से लाए जाने वाले वाहनों पर 110% का भारी आयात शुल्क लगाता था. लेकिन केंद्रीय बजट 2025-26 में 40,000 डॉलर (लगभग ₹35 लाख) से अधिक कीमत वाले लग्ज़री वाहनों के लिए इसे घटाकर 70% कर दिया गया.
नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में 40,000 डॉलर से कम कीमत वाली कारों पर सीमा शुल्क में 15% तक की छूट भी शामिल है. लेकिन इस छूट का लाभ उठाने के लिए वाहन निर्माताओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं. कार निर्माता को 3 साल के भीतर कम से कम 4,150 करोड़ (लगभग 486 मिलियन डॉलर) का निवेश करना होगा और 5 साल के भीतर घरेलू उत्पादन शुरू करना होगा. इस नीति के तहत, कंपनियों को हर साल 8,000 इलेक्ट्रिक वाहन आयात करने की अनुमति मिलेगी और कस्टम ड्यूटी में भी छूट का लाभ मिलेगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







