
Telangana Exit poll 2023: क्या तेलंगाना में बनेगी KCR की हैट्रिक, देखें Exit Poll
AajTak
गुरुवार को मतदान के दौरान तेलंगाना में कुछ बूथों पर झड़प की खबरें भी सामने आई. मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मतदान के बाद तेलंगाना के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं.
तेलंगाना में गुरुवार (30 नवंबर) को वोटिंग पूरी हो गई है. इसी के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए.तेलंगाना में 5 बजे तक 63.94% मतदान हुआ. तेलंगाना में गुरुवार 30 नवंबर को 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चला. इस बार 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे. यहां के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति सत्ता में है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही मुकाबला केसीआर के साथ है. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.
तेलंगाना में कुछ बूथों पर झड़प गुरुवार को मतदान के दौरान तेलंगाना में कुछ बूथों पर झड़प की खबरें भी सामने आई. मतदान के बाद सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं. वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. मतदान के बाद तेलंगाना के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं. कहीं कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है तो कहीं, कांग्रेस-BSR में कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है.
Polstrat के मुताबिक, BRS-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला Polstrat के मुताबिक तेलंगाना में बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है. Exit Poll के मुताबिक, बीआरएस को 48-58 सीटें, कांग्रेस+ को 49-59 सीटें, बीजेपी+ को 5-10 सीटें और अन्य को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है.
जन की बात एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीट Telangana Exit Poll 2023: जन की बात एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक बीआरएस को 40-55 सीटें, कांग्रेस+ को 48-64 सीटें, बीजेपी+ को 7-13 सीटें और एआईएमआईएम को 4-7 सीटे मिल सकती हैं.
जानिए किस Exit Poll में क्या है अनुमानPolstrat
BRS 48-58

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






