
Team India warm-up Match: अंग्रेजों के बीच टीम इंडिया की देसी अंदाज में ग्रैंड एंट्री, जमकर बजे ढोल-नगाड़े, VIDEO
AajTak
टीम इंडिया ने गुरुवार (24 जून) से लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना शुरू किया. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया...
भारतीय टीम ने इंग्लैंड में अपने दौरे का आगाज कर दिया है. सीरीज के आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने गुरुवार (23 जून) से वॉर्म-अप मैच खेलना शुरू कर दिया है. यह मैच इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेला जा रहा है.
इस वॉर्म-अप मैच के लिए टीम इंडिया का जोरदार स्वागत हुआ. अंग्रेजों के बीच उनके ही खिलाफ मैच खेलने के लिए भारतीय टीम ने अपने देसी अंदाज में ग्रैंड एंट्री ली. यानी खिलाड़ियों का स्वागत भारतीय अंदाज में ही किया गया.
ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत
मैदान में जमकर ढोल नगाड़े बजाए गए. साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुसार डांस कर कलाकारों ने भारतीय टीम का स्वागत किया. इसका एक वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कलाकारों ने भारतीय वेशभूषा पहनकर ही डांस किया और पूरे जोश के साथ इंडियन प्लेयर्स का स्वागत किया. इस दौरान सभी ने तिरंगा भी लहराया.
That is some welcome for a practice game. Leicester is buzzing. #TeamIndia pic.twitter.com/uI5R6mafFV
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












