
Team India T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा और केएल राहुल का फ्लॉप शो, विराट कोहली की धीमी बैटिंग, इन गलतियों से सेमीफाइनल हारा भारत
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम का टॉप बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा है. ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा कमाल नहीं दिखा सके. विराट कोहली ने धीमी पारी खेलकर दबाव बनाया. सेमीफाइनल में कौन-सी गलतियां भारी पड़ गईं, जानिए...
Team India T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की करारी शिकस्त हुई है. गुरुवार (10 नवंबर) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी. ऐसे में इंडिया बाहर हो गई, जबकि इंग्लैंड टीम 13 नवंबर को पाकिस्तान से फाइनल खेलेगी.
भारतीय फैन्स इस हार से काफी निराश हैं. हर कोई टीम इंडिया की गलतियों पर बात कर रहे हैं. मगर बड़ी बात ये है कि टीम इंडिया ने अपनी गलतियों से कुछ भी नहीं सीखा. राहुल द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम लगातार गलतियां दोहराती रही और खामियाजा सेमीफाइनल में भुगतना पड़ा है. आइए नजर डालते हैं कुछ बड़ी गलतियों पर...
रोहित-राहुल का फ्लॉप शो
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय ओपनर केएल राहुल और रोहित शर्मा का फ्लॉप शो सबसे बड़ी हार की वजह बनी है. राहुल टी20 वर्ल्ड कप में लगातार बड़ी टीमों और बड़े मैचों में फेल रहे हैं. इस बार भी वह 5 बॉल पर 5 रन ही बना सके. मगर कप्तान रोहित शर्मा ने जब लगातार दो चौके लगाए, तो लगा कि वह फॉर्म में लौट आएंगे.
मगर ऐसी उम्मीद लगाना बेमानी साबित हुई. रोहित ने 28 बॉल पर सिर्फ 27 रन बनाए औऱ आउट हो गए. वह अपनी धीमी पारी के लिए भी काफी ट्रोल हुए. टी20 जैसे फॉर्मेट में बल्लेबाज 28 बॉल पर 50 से ज्यादा रन बना देते हैं. मगर रोहित पूरे टूर्नामेंट में पूरी तरह फ्लॉप रहे. इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक केएल राहुल ने 6 मैचों में 128 रन ही बनाए. जबकि रोहित शर्मा ने भी इतने ही मैचों में सिर्फ 116 रन बनाए हैं. राहुल ने इस सीजन में दो और रोहित ने एक फिफ्टी लगाई.
England have dismissed the Indian openers at the halfway mark 🔥#INDvENG | 📝: https://t.co/PgKzpNaatB Head to our app and website to follow the #T20WorldCup action 👉 https://t.co/76r3b7lACy pic.twitter.com/hhZ0EhVpOV

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




