
Team India Schedule: घर नहीं अब बाहर होगी जंग! अगले 6 महीने ये है टीम इंडिया का शेड्यूल
AajTak
टीम इंडिया के लिए अगले कुछ महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं. वैसे भारतीय फैन्स की नजरें टी20 वर्ल्ड कप पर रहेंगी जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होना है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हो गई. अब टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स को आराम मिलने का कतई समय नहीं है क्योंकि अब भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप तक भारत को लगातार क्रिकेट खेलने है जिनमें से ज्यादातर मुकाबले विदेशों में आयोजित किए जाएंगे.
आयरलैंड के खिलाफ दो मैच
सबसे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं. पहला मुकाबला 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाना है. इस सीरीज के लिए भारत ने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया है क्योंकि सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में व्यस्त रहेंगे.
भारत का आयरलैंड दौरा:
26 जून पहला टी20 डबलिन
28 जून दूसरा टी20 डबलिन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









