
Team India Records at Sydney: भारत का न्यू ईयर 'टेस्ट'... सिडनी में डराने वाले आंकड़े, क्या टूटेगा 47 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद डरावना है. इस बार रोहित ब्रिगेड सिडनी में जीत दर्ज करती है, तो 47 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड टूट जाएगा. आइए जानते हैं क्या है मामला...
Team India Records at Sydney: नए साल के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने नए मिशन की तैयारी में जुट गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 2025 में अपना आगाज सिडनी टेस्ट से करना है. यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 जनवरी से खेला जाएगा.
दरअसल, भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. मेजबान टीम इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है. अब आखिरी और निर्णायक टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SSG) में खेला जाएगा.
सिडनी में कब जीता भारत ने एकमात्र टेस्ट?
मगर इससे पहले जान लीजिए कि इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहद डरावना है. उसने इस मैदान पर अब तक एक ही टेस्ट मैच जीता है, वो भी 47 साल पहले. यानी इस बार रोहित ब्रिगेड सिडनी में जीत दर्ज करती है, तो 47 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड टूट जाएगा.
भारतीय टीम ने सिडनी के मैदान पर अब तक कुल 13 टेस्ट खेले हैं. इसमें से 1 ही जीता है, जबकि 5 हारे हैं. यानी 7 टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. टीम इंडिया ने सिडनी में एकमात्र टेस्ट मैच जनवरी 1978 में जीता था. तब बिसन सिंह बेदी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कंगारुओं को पारी और 2 रन से हराया था. यह वो दौर था, जब 6 दिन का टेस्ट होता था और बीच में एक रेस्ट-डे हुआ करता था.
भारतीय टेस्ट टीम का सिडनी में रिकॉर्ड













