
Team India Death Overs: वर्ल्डकप ना हरा दे 19वां ओवर, भुवी हो या अर्शदीप किसी के पास तोड़ नहीं!
AajTak
टीम इंडिया के लिए पारी का 19वां ओवर एक बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है. कोई भी विरोधी टीम हो, टीम इंडिया आखिर में जाकर रन लुटवा ही देती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए दोनों मैच में अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में जमकर रन लुटवाए.
एशिया कप में बुरे प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने बेहतरीन वापसी की और घरेलू मैदान पर लगातार दो सीरीज़ अपने नाम कर ली. पहले ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात दी, लेकिन इन तमाम जीत के बावजूद टीम इंडिया अपनी एक कमी को दूर नहीं कर पा रही है. यह है 19वें ओवर में रन लुटवाने की बात. एशिया कप हो या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज और अब चाहे अफ्रीका के खिलाफ जारी सीरीज़ ही क्यों ना हो, टीम इंडिया ने डेथ ओवर्स में लगातार रन लुटवाए हैं. और हर बार पारी का 19वां ओवर टीम इंडिया के लिए महंगा साबित हुआ है. अर्शदीप ने लुटवा दिए 26 रन रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया ने 237 का बड़ा स्कोर बनाया. टीम इंडिया की जीत आखिर में पक्की ही लग रही थी, लेकिन उसके बाद भी अर्शदीप सिंह की ढीली बॉलिंग ने हर किसी को डरा दिया था. पारी के 19वें ओवर में अर्शदीप ने 26 रन लुटवा दिए. अर्शदीप सिंह ने यहां 2 छक्के और 2 चौके लगवाए, साथ ही उन्होंने इस ओवर में कई एक्स्ट्रा भी दिए. अर्शदीप के ओवर में 2 (NB), 1, 6, 1 (Wide), 4, 4, 2, 6 रन आए. अर्शदीप सिंह ने इस मैच में 4 ओवर में 62 रन लुटवा दिए और 2 विकेट भी लिए. अर्शदीप ने ये दो विकेट अपने पहले ही ओवर में ले लिए थे. 19वें ओवर का इलाज क्या? यह पहली बार नहीं है कि किसी भारतीय बॉलर ने 19वें ओवर में रन लुटवाए हो. खासकर एशिया कप के बाद से यह सिलसिला तो काफी जोर-शोर से चल रहा है. यही वजह है कि टी-20 वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के लिए डेथ ओवर्स एक टेंशन बन गई है, कहीं ये भारत को ऑस्ट्रेलिया में भारी ना पड़ जाए. अर्शदीप सिंह ने इस सीरीज़ के पहले मैच में भी 19वें ओवर में 17 रन लुटवा दिए थे, जबकि उस मैच में अफ्रीका सिर्फ 106 ही रन बना पाया था. अर्शदीप से पहले भुवनेश्वर कुमार का 19वां ओवर कई बार टीम इंडिया के लिए महंगा पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भुवी ने 19वें ओवर में 16 रन लुटवा दिए थे. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में रन लुटवा चुके थे, दोनों ही मैच में टीम इंडिया की हार हुई थी और अंत में भारत एशिया कप में सुपर-4 स्टेज से आगे ही नहीं बढ़ पाया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









