
TCS से निकाले जाएंगे 12000 कर्मचारी, खबर से बाजार में हड़कंप... इन शेयरों में बड़ी गिरावट
AajTak
TCS करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की योजना बना रही है, जो कि कुल मैनपावर का करीब 2 फीसदी हिस्सा है. हालांकि कंपनी ने बताया कि ये छंटनी AI की वजह से नहीं की जा रही है.
सोमवार को भी शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का दौर जारी है, इस गिरावट को लीड आईटी स्टॉक्स कर रहे हैं. दरअसल, देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की एक खबर ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. टाटा समूह की इस कंपनी ने करीब 2 फीसदी तक कर्मचारियों की छंटनी (TCS layoffs) की बात कही है. जिसके बाद से तमाम आईटी स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.
सोमवार को दोपहर 1.30 बजे TCS के शेयर 1.16 फीसदी गिरकर 3980 रुपये, HCL टेक के शेयर 1.15 फीसदी गिरकर 1472 रुपये और Wipro के शेयर 3.61 फीसदी गिरकर 250 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. मिडकैप आईटी स्टॉक्स में दबाव देखने को मिल रहे हैं. वहीं सेंसेक्स (Sensex) करीब 503 अंक और निफ्टी (Nifty) करीब 151 अंक गिरकर 24685 पर करोबार कर रहे हैं.
कंपनी ने छंटनी की बताई ये वजह
दरअसल, TCS करीब 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की योजना बना रही है, जो कि कुल मैनपावर का करीब 2 फीसदी हिस्सा है. हालांकि कंपनी ने बताया कि ये छंटनी AI की वजह से नहीं की जा रही है. कंपनी की मानें तो उन कर्मचारियों को हटाया जाएगा, जिनकी कौशल (Skills) अब कंपनी की बदलती जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं.
एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक व्यापार तनाव और ग्राहकों की ओर से विवेकाधीन खर्चों में कमी के कारण आईटी क्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी. नुवामा के विश्लेषकों ने कहा कि अगले एक-दो तिमाहियों में टीसीएस के लिए मांग का माहौल चुनौतीपूर्ण रहेगा. लेकिन मध्यम से लंबी अवधि में तकनीकी निवेश की जरूरतों के कारण कंपनी की संभावनाएं सकारात्मक हैं.
TCS की तिमाही रिपोर्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











