
Taliban ने UNGA में स्पीच की जताई ख़्वाहिश, SAARC के ज्यादातर देशों ने फेरा पानी
AajTak
जिस संयुक्त राष्ट्र महासभा में तालिबान सरकार के मुद्दे पर दुनिया चर्चा करने के लिए बैठने वाली है. उसमें तालिबान सरकार ने शामिल होने की मांग रख दी है. तालिबान के विदेश मंत्री और घोषित ग्लोबल आतंकवादी आमिर खान मुत्ताकी ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटारेस को पत्र लिखा है. और तालिबान ने सिर्फ मांग ही नहीं रखी. बल्कि संयुक्त राष्ट्र के नये स्थाई प्रतिनिधि के रूप में अपने प्रवक्ता मुहम्मद सुहैल शाहीन को नॉमिनेट भी कर दिया है. तालिबान सरकार की संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन की ख्वाहिश नामंजूर हुई तो पाकिस्तान ने नया राग छेड़ दिया. जिसकी वजह से 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द करनी पड़ गई. देखें वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











