
T20 World CUP 2022: वसीम जाफर ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को दी जगह
AajTak
टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2013 में आईसीसी खिताब जीता था. ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ऑस्ट्रेलियाई जमीं पर टी20 विश्व कप जीतकर इस सूखे को खत्म करेगी.
टीम इंडिया के लिए आने वाले कुछ महीने काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को इस दौरान एशिया कप एवं टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में भाग लेना है. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में 'मेन इन ब्लू' को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद सुपर-12 स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था. ऐस में अबकी बार भारतीय फैन्स टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं.
जाफर ने हार्दिक को भी दी जगह
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं. अब टी20 विश्व कप एवं एशिया कप के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपनी टीम चुनी है. उन्होंने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा को अपनी फर्स्ट च्वाइस प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. साथ ही, आईपीएल 2022 में अपने फॉर्म के कारण हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार को भी जाफर ने बतौर तेज गेंदबाज टीम में चुना है.
वसीम जाफर को लगता है कि चयनकर्ता एशिया कप और टी 20 विश्व कप के लिए टीम में लगभग समान खिलाड़ियों को चुन सकते हैं क्योंकि दोनों टूर्नामेंट एक महीने के भीतर निर्धारित है. जाफर ने कहा कि अगर दीपर चाहर को फिट माना जाता है तो उन्हें मोहम्मद शमी पर तवज्जो दी जा सकती है.
जाफर ने बैकअप विकल्प भी चुने
जाफर ने एक क्रिकेट वेबसाइट से कहा, 'एशिया कप में चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ियों को नहीं चुनना चाहेंगे जो विश्व कप के लिए फ्रेम में नहीं हैं और आपको उन्हें समर्थन देना होगा. टीम को मोहम्मद शमी और दीपक चाहर में से किसी एक को चुनना होगा. यह देखा जाना बाकी है कि क्या दीपक टूर्नामेंट से पहले पूरी फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं. एक बैकअप विकल्प के रूप में आप पृथ्वी शॉ को चुन सकते हैं, वहीं राहुल त्रिपाठी इस टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकते हैं. साथ ही टी. नटराजन भी संभावित दावेदारों में से एक होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









