
T20 World Cup 2022: 'वर्ल्ड कप में बेस्ट टीम नहीं खिला रहा भारत...’, आमने-सामने आए अश्विन-पोंटिंग
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया है और वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के बेहद करीब है. टीम इंडिया के परफॉर्मेंस को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बयान दिया था. रिकी पोंटिंग ने भारत की प्लेइंग इलेवन पर भी सवाल उठा दिए थे. अब आर. अश्विन ने पोंटिंग के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अबतक काफी शानदार रहा है. भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से पराजित किया था. फिर उसने नीदरलैंड और बांग्लादेश को भी शिकस्त दी थी. हालांकि रोहित ब्रिगेड को जरूर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. अब भारतीय टीम सुपर-12 के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार (6 नवंबर) को जिम्बाब्वे से मुकाबला करेगी.
भारत ने बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया: पोंटिंग
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बयान दिया था. पोंटिंग का मानना था कि भारत ने अबतक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है. टीम को हर मैच में विराट कोहली की जरूरत पड़ रही है और अच्छे प्रदर्शन के लिए आगे भी कोहली की जरूरत पड़ेगी.
क्लिक करें- सेमीफाइनल के स्पॉट तय, जानें भारत ने किया क्वालिफाई तो किससे होगी भिड़ंत
रिकी पोंटिंग ने कहा, 'भारत ने अभी तक बेस्ट प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन विराट कुछ मैचों में बहुत अच्छा रहे हैं. वह अब टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. मुझे लगता है कि अगर भारत को वास्तव में आगे बढ़ना है जीत हासिल करनी है तो उन्हें वहां विराट की जरूरत होगी जो वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं.'
प्लेइंग इलेवन पर भी की थी टिप्पणी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









