
T20 World Cup 2022: पाकिस्तान की हार पर मोहम्मद शमी का शोएब अख्तर को जवाब, लिखा- सॉरी ब्रदर, It’s call karma
AajTak
इंग्लैंड टी-20 क्रिकेट का नया बॉस बन गया है. मेलबर्न में हुए फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया है. इस मैच के बाद कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं, मोहम्मद शमी का एक ट्वीट काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें उन्होंने शोएब अख्तर को जवाब दिया है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के वर्ल्ड चैम्पियन बनने के सपने को तोड़ दिया है. रविवार को मेलबर्न में हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज की और टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया. फाइनल के नतीजे के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का रिएक्शन भी आया, जो सोशल मीडिया पर छाया रहा. पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद टूटे हुए दिल की इमोजी ट्वीट की तो उसपर भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने जवाब दिया, जो वायरल हो गया. मोहम्मद शमी ने लिखा कि सॉरी ब्रदर, इसे कर्म कहते हैं.
Sorry brother It’s call karma 💔💔💔 https://t.co/DpaIliRYkd
क्लिक करें: चैम्पियन इंग्लैंड पर हुई पैसों की बरसात, जानें भारतीय टीम को कितनी राशि मिली
शोएब ने मनाया था भारत की हार का जश्न बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान शोएब अख्तर लगातार टीम इंडिया की बुराई कर रहे थे और सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर जश्न मना रहे थे. ऐसे में अब जब पाकिस्तान की फाइनल में हार हुई, तब मोहम्मद शमी ने उनपर भी इस तरह का तंज कसा जो वायरल हो गया. कुछ ही मिनटों में मोहम्मद शमी के इस ट्वीट को हजारों रिट्वीट और लाखों लाइक्स मिल गए और यह बयान ट्रेंड में भी आने लगा. यूज़र्स ने भी मोहम्मद शमी के इस ट्वीट पर मज़े लिए और लिखा कि शमी भाई एक दम रॉकी मोड में आ गए हैं और फायर कर रहे हैं.
Indians after Pakistan lost to England#PAKvENG #EngvsPak #PakVsEngFinal pic.twitter.com/Sm8MpzCCHs

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









