
T20 वर्ल्ड कप: मेलबर्न में पहला मैच, फिर भी पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है टीम इंडिया?
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और प्रैक्टिस शुरू हो गई है. 23 अक्टूबर से भारत का टी-20 वर्ल्डकप का मिशन शुरू हो रहा है, ऐसे में टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है. भारत का पहला मैच मेलबर्न में है लेकिन वह पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है, ऐसा क्यों है जान लीजिए...
टीम इंडिया टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और पर्थ में ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है. कई देश इस वक्त अलग-अलग द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं लेकिन भारत की वर्ल्डकप टीम सब छोड़कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है, ऐसे में टीम इंडिया इतनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया क्यों पहुंची है और पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है. यह सवाल हर किसी के मन में है, इसका जवाब अब मिल गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने 7 अक्टूबर से पर्थ में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी. भारत को यहां पर अब 10 और 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच भी खेलने हैं. इसके बाद 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ आधिकारिक वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे. भारत के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई ने जानकारी दी है कि आखिर टीम इंडिया इतनी जल्दी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर पर्थ में ट्रेनिंग क्यों कर रही है. सोहम के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी को इन 8 दिनों का फायदा खुद को यहां के हिसाब से तैयार करने और अपने स्किल मजबूत करने में मिलेगा, ताकि टूर्नामेंट शुरू होने तक कोई दिक्कत नहीं आए. कोच राहुल द्रविड़ ने भी इस बात का जिक्र किया था कि टीम इंडिया के आधे खिलाड़ियों ने कभी ऑस्ट्रेलिया में सफर नहीं किया है और यहां कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में खिलाड़ियों का यहां पर ढलना काफी जरूरी है.
#TeamIndia had a light training session yesterday at the WACA. Our strength and conditioning coach, Soham Desai gives us a lowdown on the preparations ahead of the @T20WorldCup pic.twitter.com/oH1vuywqKW
सोहम देसाई ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि अगले 8-10 दिन हमारे लिए काफी अहम होंगे, जिसके बाद टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. हम टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करते हैं कि हमें यह एक्स्ट्रा 8 दिन दिए गए हैं. बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह का वक्त काफी अहम होता है. हम अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करेंगे, ताकि वर्ल्डकप में आसानी से पहुंच सकें.
पर्थ ही क्यों चुना?
सोहम के मुताबिक, हमने पर्थ इसलिए चुना ताकि हम ऑस्ट्रेलिया की पिचों के आदि हो जाएं, क्योंकि पर्थ की पिच सबसे बेहतर है और ऑस्ट्रेलिया की रफ्तार का अनुभव करवाती है. इससे हम भारत के माहौल से बाहर निकल पाएंगे. यही कारण है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए यहां का अनुभव बेहतर होने वाला है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









