
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले बनेगी सूर्य-मंगल की युति, इन राशियों के लोग होंगे मालामाल
AajTak
Surya Mangal Yuti 2025: दिवाली से पहले बनने वाला सूर्य-मंगल का राजयोग कुछ खास राशियों के लिए सौभाग्य का द्वार खोलने वाला है. करियर, धन और रिश्तों के क्षेत्र में बेहतर मौके मिलने के संकेत हैं.
Surya Mangal Yuti 2025: इस बार दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, दिवाली से पहले सूर्य का परिवर्तन होगा, जिससे मंगलकारी आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा. दरअसल, 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में चले जाएंगे और वहां पहले से मंगल देवता विराजमान हैं, जिससे सूर्य-मंगल की युति का निर्माण होगा.
जानकारी के अनुसार, वैदिक ज्योतिष में सूर्य और मंगल दोनों की अग्नि तत्व के ग्रह हैं और जब भी दोनों ग्रहों की युति होती है तो उसका प्रभाव हर जातक पर सकारात्मक ही देखने को मिलता है. ज्योतिषियों की मानें तो, सूर्य मंगल की युति कई राशियों के लिए बहुत ही लकी साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशियां हैं.
1. वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह युति बहुत ही शुभ साबित होगी. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. करियर में नए अवसर सामने आएंगे, खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय प्रमोशन और पदोन्नति का है. व्यापार करने वालों को डील मिलने की संभावना है. परिवार में भी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल आनंदमय रहेगा.
2. मिथुन
मिथुन राशि के जातकों पर इस युति का सीधा असर दिखेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में नए निवेश से अच्छा लाभ होगा. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









