
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण में शुभ प्रभाव पाने के लिए करें ये खास उपाय, मिलेंगे शुभ फल
AajTak
Surya Grahan 2025: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. लेकिन ज्योतिषी के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय कुछ खास चीजों को करने से ग्रहण का पॉजिटिव असर प्राप्त किया जा सकता है.
Surya Grahan 2025: 21 सितंबर यानी आज साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा, जिससे सूर्य एक अर्धचंद्राकार आकार में दिखाई देगा. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, ऊर्जा और जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है. सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और जीवन में आत्मविश्वास, तेज और प्रतिष्ठा प्रदान करते हैं. जब सूर्य ग्रहण लगता है, तब ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति असामान्य हो जाती है और उसका सीधा असर मानव जीवन पर भी दिखाई देता है. शास्त्रों के अनुसार, यह समय नकारात्मक ऊर्जाओं का होता है, इसलिए इसे अशुभ माना जाता है.
सूर्य ग्रहण में अच्छे लाभ के लिए करें ये उपाय आचार्य डीपी शास्त्री ने बताया है कि जो व्यक्ति सूर्य ग्रहण के समय धर्म-पुण्य और साधना में जुटे रहते हैं, उन पर कोई भी क्रूर ग्रह अपना दुष्प्रभाव नहीं डाल पाता है. इसलिए, ग्रहण काल को केवल निषेध और डर का समय न मानकर इसे आत्मिक शुद्धि और साधना का अवसर समझना चाहिए.
आगे ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, सूर्य ग्रहण में भगवान का स्मरण सबसे प्रभावी उपाय है. इष्टदेव का नामजप, विशेषकर ऊं नमो भगवते वासुदेवाय, ऊं नमः शिवाय या ऊं सूर्याय नमः मंत्रों का जप करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी अत्यंत फलदायी माना गया है. श्रीमद्भगवद्गीता, श्रीमद्भागवत पुराण, रामचरितमानस या नारायण कवच का पाठ करने से पापों का क्षय होता है और परिवार पर आने वाले संकट टल जाते हैं. यदि समय कम हो तो केवल भजन-कीर्तन करना भी शुभ माना गया है.
इसके अलावा, साधक इस समय साधना और ध्यान करें. सूतक और ग्रहण के समय ध्यान करने से आत्मिक शांति मिलती है और मन का चंचलपन समाप्त होता है. साथ ही, इस दौरान दान का विशेष महत्व बताया गया है. यदि तुरंत दान न कर सकें, तो उसका संकल्प ज़रूर लें. खासतौर पर गुड़, गेहूं, तिल और अन्न का दान बहुत शुभ माना जाता है.
सूर्य ग्रहण में न करें ये कार्य
सूर्य ग्रहण में मांगलिक कार्य, जैसे शादी, गृहप्रवेश या मुंडन आदि नहीं करने चाहिए. भोजन बनाना और करना भी वर्जित माना गया है. इस समय आलस्य और नींद में समय न गंवाकर, पूजा-पाठ और ध्यान में समय लगाना ही श्रेष्ठ है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









