
Surya Grahan 2025: रात को इतने बजे दिखेगा सूर्यग्रहण का सबसे शक्तिशाली रूप, नोट करें टाइमिंग
AajTak
Surya Grahan 2025: आज साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, ज्योतिषी में सूर्य ग्रहण को खगोलीय घटना माना गया है, जिसका प्रभाव वातावरण पर जरूर पड़ता है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्या नहीं होगा.
Surya Grahan 2025: साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण अब कुछ ही घंटों बाद लगने जा रहा है. यह खगोलीय घटना कन्या राशि में होने वाली है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह आंशिक ग्रहण रहेगा और भारत में दिखाई नहीं देगा. इसी वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि, इस घटना का असर वातावरण और ऊर्जा प्रवाह पर अवश्य पड़ेगा. ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं और चारों ओर असंतुलन का अनुभव होता है.
सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, यानी आज रात 11 बजे से शुरू होगा. इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. ऐसे में सूर्य ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 23 मिनट की होगी. इस ग्रहण का सबसे प्रमुख समय या पीक टाइमिंग रात 1 बजकर 11 मिनट पर रहेगी. यही वो समय होगा, जब आसमान में सूर्य ग्रहण का सबसे प्रभावशाली रूप दिखाई देगा.
कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण
ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण भारत से प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा जा सकेगा. लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में यह स्पष्ट रूप से नजर आएगा. विशेष रूप से यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी, होबार्ट, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड और वेलिंग्टन, नॉरफॉक द्वीप के किंग्स्टन, क्राइस्टचर्च, फिजी और आस-पास के द्वीपों में दिखाई देगा.
कब लगता है सूर्य ग्रहण?

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









