
Super Dancer 4 Finale: फिनाले में शिल्पा शेट्टी लगाएंगी सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस से तड़का, देखें Video
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर 4 की जज हैं. शो के ग्रैंड फिनाले में शिल्पा शेट्टी भी अपनी सिजलिंग डांस परफॉर्मेंस से तड़का लगाएंगी. मेकर्स ने शो का एक प्रोमो वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी बेली डांस भी करते हुए नजर आ रही हैं. शिल्पा के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है.
टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांसर रियलिटी शो सुपर डांसर 4 जल्द ही खत्म होने वाला है. 9 अक्टूबर को शो का ग्रैंड फिनाले है. इस दिन शो का विनर अनाउंस किया जाएगा. शो के फिनाले एपिसोड को हिट बनाने के लिए मेकर्स तमाम कोशिशें कर रहे हैं. ग्रैंड फिनाले में शिल्पा शेट्टी भी अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से समा बांधेंगी.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












