
Sunrisers Hyderabad, Tom Moody: IPL में उथल-पुथल, सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने टॉम मूडी का साथ छोड़ा, ब्रॉयन लारा बन सकते हैं नए कोच
AajTak
अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में चैम्पियन बनने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम काफी कुछ बदलाव के मूड में है. इसी तैयारियों के बीच सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने अपने कोच टॉम मूडी का साथ छोड़ दिया है. दोनों के बीच कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है. ऐसे में दोनों ही पार्टी ने आपसी सहमति के साथ एकदूसरे का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है.
IPL Team Sunrisers Hyderabad, Tom Moody: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अगले सीजन में चैम्पियन बनने के लिए कमर कस ली है. सनराइजर्स ने अपने कोच टॉम मूडी का साथ छोड़ दिया है. अब किसी नए व्यक्ति को यह जिम्मेदारी जल्द ही सौंपी जाएगी.
दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर टॉम मूडी और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है. ऐसे में दोनों ही पार्टी ने आपसी सहमति के साथ एकदूसरे का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है. टॉम मूडी के रिप्लेसमेंट की अब तक पुष्टि नहीं हुई है.
लारा बन सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, वेस्टइंडीज के लीजेंड ब्रायन लारा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. लारा पिछले यानी 2022 सीजन में सनराइजर्स टीम के रणनीतिक सलाहकार और बैटिंग कोच थे. ऐसे में पूरी संभावना है कि अब उनको हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.
टॉम मूडी की कोचिंग में एक बार टीम चैम्पियन भी बनी
बता दें कि टॉम मूडी ने 2013 से 2019 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कोचिंग की. इस दौरान टीम को 5 बार प्लेऑफ में पहुंचाया. साथ ही 2016 में चैम्पियन भी बनाया था. उस वक्त डेविड वॉर्नर टीम के कप्तान थे. इसके बाद 2020 सीजन में टॉम मूडी को फ्रेंचाइजी ने क्रिकेट निदेशक बनाया और ट्रेवर बेलिस को कोच का पद दिया. यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. ऐसे में मूडी को दोबारा कोच पद दिया गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












