
Sunita Williams: जैसे जग जीत लिया है... गले लगीं, डांस किया और मस्ती में दिखीं सुनीता, अंतरिक्ष से सेलिब्रेशन का आया Video
AajTak
फैल्कन-9 रॉकेट से क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार 9.40 बजे आईएसएस पहुंचा. क्रू-10 टीम में नासा के दो अतंरिक्षयात्री एन मैक्केलन और निकोल आयर्स, जापान के अंतरिक्षयात्री तुकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव हैं.
नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में है. Falcon 9 रॉकेट के जरिए Dragon स्पेसक्राफ्ट पर Crew-10 मिशन के अंतरिक्षयात्री आईएसएस पहुंचे. सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
फैल्कन-9 रॉकेट से क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट स्थानीय समयानुसार सुबह 9.40 बजे आईएसएस पहुंचा. क्रू-10 टीम में अमेरिका के दो अतंरिक्षयात्री एन मैक्केलन और निकोल आयर्स, जापान के अंतरिक्षयात्री तुकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव हैं.
क्रू-10 के सदस्य डॉकिंग के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर से मिले. इस दौरान सुनीता और विल्मर के चेहरे की खुशी साफ नजर आई. वह साथी अंतरिक्षयात्रियों को देखकर चहकते और मस्ती करती दिखाई दी. उन्होंने सभी से गले मिलकर अपनी खुशी का इजहार किया.
अब आगे क्या होगा?
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले कुछ दिन तक नए अंतरिक्ष यात्रियों को स्टेशन के बारे में जानकारी देंगे. उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक सुनीत और विल्मर स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए धरती के लिए रवाना होंगे. नासा के मुताबिक, मौसम के सही रहने पर स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो जाएगा और फ्लोरिडा के तट पर उतरेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











