
Suniel Shetty Khandala House: इंडोर थिएटर-प्राइवेट पूल, वादियों के बीच बसा सुनील शेट्टी का खंडाला वाला घर
AajTak
बड़े से ग्रीन लॉन से शुरुआत करते हुए सुनील ने अपने घर के हर कोने का हिस्सा दिखाया है. हरे-भरे पहाड़ों के बीच सुनील की के इस खूबसूरत हवेलीनुमा घर को देख बड़ा ही रिफ्रेशिंग फील होगा.
सेलिब्रिटीज लाइफस्टाइल हमेशा से फैंस के लिये एक्साइटमेंट का टॉपिक रहा है. आउटफिट से लेकर घर तक, फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की पर्सनल लाइफ की सभी बातों को जानना चाहते हैं. अब तक कई स्टार्स वीडियो के जरिए फैंस को होम टूर करा चुके हैं. अब बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने भी अपने चाहने वालों को अपना बेहद शानदार घर दिखाया है. खंडाला में मौजूद सुनील की इस आलीशान हवेली को देख आप बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे.
यूट्यूब के Where The Heart is शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुनील शेट्टी ने अपने खंडाला हाउस का टूर करवाया है. बड़े से ग्रीन लॉन से शुरुआत करते हुए सुनील ने अपने घर के हर कोने का हिस्सा दिखाया है. हरे-भरे पहाड़ों के बीच सुनील के इस खूबसूरत हवेलीनुमा घर को देख बड़ा ही रिफ्रेशिंग फील होगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












