
Stomach Pain: 24 घंटे से ज्यादा रहने वाला पेट दर्द हो सकता है खतरनाक, जानें इसके सात कारण
AajTak
पेट में दर्द एक बहुत ही कॉमन समस्या है और इसके कई कारण होते हैं. लेकिन पेट का दर्द लंबे समय तक रहे तो इसके पीछे कोई बड़ी बीमारी हो सकती है. अगर आपको पेट दर्द के साथ बुखार, उल्टी, मल में खून आने या अचानक वजन गिरने जैसी कोई दिक्कत हो तो ये कोलेसिस्टिटिस, पैंक्रियाटाइटिस और एपेंडिसाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं.
अगर आपको भी कभी फूड पॉइजनिंग या पेट के इंफेक्शन हुआ है तो आप इसमें होने वाले दर्द, उल्टी और दस्त का भी सामना किया होगा जो अक्सर इस तरह की बीमारियों में होता है. हालांकि ये बीमारियां कुछ ही दिन में ठीक हो जाती हैं और पेट दर्द भी दवा लेने के बाद दूर हो जाता है लेकिन अगर पेट दर्द कई दिनों तक रहे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. पेट दर्द का इलाज उसकी कारणों के आधार होता है लेकिन दर्द को कम करने और बेहतर महसूस करने के तरीके हैं.
कैसे पता चलेगा कि पेट दर्द गंभीर है? पेट दर्द कितना गंभीर हो सकता है यह बिना जांच के पता लगाना मुश्किल होता है क्योंकि ऐसा बहुत सारी बीमारियों में होता है जिसमें वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट का फ्लू), फूड पॉइजनिंग, फूड एलर्जी और कब्ज शामिल हैं.
अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित प्रोविडेंस सेंट जोसेफ अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. हरदीप सिंह कहते हैं, ''पेट दर्द के कारण होते हैं लेकिन इसके कुछ संकेत ऐसे भी हैं जो इसके गंभीर होने की तरफ इशारा करते हैं और इस स्थिति में तुरंत इलाज की जरूरत होती है.''
ये लक्षण बताते हैं कि ये पेट दर्द साधारण नहीं
अगर आपको 24 घंटे से अधिक समय तक उल्टी और दस्त रहता है तो इसको हल्के में ना लें. मल, पेशाब, उल्टी में खून आना, अचानक वजन कम होना, भूख न लगना, पेट में सूजन, लगातार बुखार रहना और तेज दर्द भी किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है.
कैलिफॉर्निया के पोमोना वैली हॉस्पिटल में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसीस डिपार्टमेंट की निदेशक डॉक्टर. निश्चिता मेरला कहती हैं, ''अगर आपका पेट दर्द कुछ दिन में ठीक नहीं होता है या ये इतना तेज है कि आप कोई काम नहीं कर पा रहे तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.''

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









