
Stock Market Updates: 10000 अंक सेंसेक्स गिरा... मचा कोहराम, लेकिन अब खरीद सकते हैं ये 18 स्टॉक्स!
AajTak
Stock Market Updates: सेंसेक्स पिछले चार महीने में 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है तो फिर पोर्टफोलियो में 40 से 50 फीसदी तक की गिरावट आम बात है, और यही गिरावट अब निवेशकों को डरा रहा है. खासकर रिटेल निवेशक घबराए हुए हैं.
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में हाहाकार मचा है. महीने दर महीने गिरावट बढ़ती जा रही है. दरअसल, कोरोना काल के निवेशकों को इस तरह की गिरावट से सामना नहीं हुआ था. पिछले दो साल के दौरान शेयर बाजार में कदम रखने वाले अधिकतम रिटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो (Portfolio) का रंग लाल हो चुका है, यानी नुकसान में जा चुके हैं. वैसे नुकसान हर निवेशक को हुआ है, चाहे वो बड़ा हो या छोटा.
ये आंकड़े बता रहे हैं कि बाजार का कितना बुरा हाल हो चुका है. अगर सेंसेक्स की बात करें तो अपने हाई से करीब 10000 अंक टूट चुका है. BSE सेंसेक्स 27 सितंबर, 2024 को ऑल टाइम हाई 85,978 अंक पर था, जो कि 22 जनवरी 2025 को 12% यानी 10,000 अंक से ज्यादा टूटकर 75,816 पर आ गया. बुधवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) ने 75,816 के लोअर स्तर को छुआ, वहीं कारोबार के अंत में सेंसेक्स 76,404.99 अंक पर बंद हुआ.
सेंसेक्स में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट अब जब इंडेक्स पिछले चार महीने में 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है तो फिर पोर्टफोलियो में 40 से 50 फीसदी तक की गिरावट आम बात है, और यही गिरावट अब निवेशकों को डरा रहा है. इस गिरावट के कई कारण हैं. ओवरवैल्यूड शेयर प्राइस, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, तिमाही दर तिमाही कंपनियों के कमजोर नतीजे और अमेरिकी में ट्रंप सरकार की वापसी. हालांकि हमेशा बाजार की चाल एक दिशा में नहीं होती है. इसी कड़ी में बीएनपी पारिबा (BNP Paribas) सिक्योरिटीज का मानना है कि निफ्टी-50 साल 2025 के अंत तक 25,500 तक पहुंच सकता है, जो मौजूदा स्तर से 10% की संभावित बढ़त का संकेत देता है. ब्रोकरेज को लगता है कि भारत को आर्थिक तौर पर अभी बहुत आगे जाना है, जिसमें शेयर बाजार की बड़ी भूमिका होगी.
इस गिरावट के बाद अब ब्रोकरेज को फार्मा, इंश्योरेंस और मेट्लस के मुकाबले प्राइवेट बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), टेलिकॉम और कंजूमर सेक्टर से जुड़े शेयर पसंद हैं. हालांकि BNP Paribas को अभी भी कुछ शेयर्स महंगे लगते हैं.
भारतीय बाजार में गिरावट के बड़े कारण
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण 2025 में घरेलू इक्विटी की कमजोर शुरुआत हुई, जिस कारण डॉलर मजबूत हुआ है और उभरते बाजारों में FII की बिकवाली तेज हुई. हालांकि DII होल्डिंग्स बढ़ रही है. भारतीय बाजार में गिरावट का एक बड़ा कारण FII की बिकवाली है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











