
Stock Market Update: सोना-चांदी से शेयर बाजार तक... अचानक क्यों आई गिरावट? IT स्टॉक्स बिखरे
AajTak
भारतीयर रिजर्व बैंक की मोनिटरी पॉलिसी से पहले शेयर बाजार में गिरावट आई है. लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई टॉप 30 में से 12 शेयर गिरकर कारोबार कर रहे हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसल से पहले ही शेयर बजाार में गिरावट आई है. सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 83,175.29 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 25,600 पर है. यह गिरावट ग्लोबल स्तर पर सेंटिमेंट बदलने के बाद आया है.
बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 12 शेयर टूटकर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 18 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. आईटी शेयरों में भारी बिकवाली आई है. टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयर तेजी से गिरे हैं. वहीं ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, एचडीएफसी और मारूति भी शामिल हैं.
सोने और चांदी में भी गिरावट
शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही सोने और चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी मार्केट में Silver 12 हजार रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये पर आ गया. सोना में करीब 2000 रुपये की गिरावट आई है और यह 1.49 लाख रुपये पर है. गोल्ड और सिल्वर में गिरावट के साथ ही गोल्ड ईटीएफ करीब 2 फीसदी टूटा है, जबकि सिल्वर करीब 6 प्रतिशत गिरा है.
सोने और चांदी में गिरावट की बड़ी वजह ग्लोबल लेवल पर आई भारी गिरावट है. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी गुरुवार को 20 फीसदी तक टूट गया, जिसका असर शुक्रवार को एमसीएक्स पर दिखाई दे रहा है.
आज रेपो रेट पर फैसला













