
Stock List: इसी का था इंतजार... US-India डील से रॉकेट बने ये शेयर, 20% तक की तेजी!
AajTak
Stock Market Updates: भारत पर टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने से सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल, आईटी और फॉर्मा कंपनियों को होने वाला है, क्योंकि हाई टैरिफ की वजह से इन सेक्टर्स पर दबाव बढ़ गया था.
अमेरिका ने भारत पर टैरिफ (Tariff) घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इस ऐलान का पहला पॉजीटिव असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स (Sensex) में करीब 2500 अंकों का उछाल है, जबकि निफ्टी में 700 अंकों देखी जा रही है. शेयर बाजार के लिए ये एक बड़ा ट्रिगर पॉइंट है.
दरअसल, सोमवार देर रात अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump on Tariff) ने टैरिफ को लेकर खुशखबरी दी. जिसके बाद मंगलवार को बाजार इस डील का जश्न मना रहा है. लगभग सभी सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. खासकर उन कंपनियों से शेयरों में तूफानी तेजी है, जिनके कारोबार में अमेरिका है, और हाई टैरिफ की वजह से पिछले कुछ महीनों से शेयर दबाव में थे. खासकर टेक्सटाइल, आईटी और फॉर्मा कंपनियों में सबसे ज्यादा आज तेजी का माहौल है. क्योंकि टैरिफ में कटौती इस सेक्टर के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है.
अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में भी जोरदार तेजी है. अडानी ग्रीन एनर्जी में सबसे ज्यादा करीब 10 फीसदी की तेजी है, अडानी एंटरप्राइजेज में 7.75 फीसदी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में करीब 8 फीसदी और अडानी में पोर्ट्स में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी बनी हुई है. इसके अलावा इन शेयरों तेजी का आलम है...
- जियो फाइनेंस के शेयर में 6 फीसदी की तेजी. - इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. - टेक्सटाइल से जुड़ी कंपनी KPR Mill के शेयर में करीब 18 फीसदी की तेजी है. - Waaree Energy की शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी है. बाकी एनर्जी कंपनियों में तेजी देखी जा रही है. - Bhart Forg के शेयर में 7 फीसदी की तेजी है. - APAR इंडस्ट्रीज के शेयर में 16 फीसदी की तेजी है. - सभी केमिकल स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है.
(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











