
SSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, केजरीवाल बोले- सवाल पूछने वाली हर आवाज को दबा रही बीजेपी
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में धरना देने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने को लेकर बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए रात में लाठीचार्ज कर रही है और मीडिया को भी खबर कवरेज से रोका गया. AAP ने छात्रों के साथ खड़े होने का वादा किया है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों पर बीजेपी सरकार की दिल्ली पुलिस ने बर्बरता दिखाई. पुलिस के लाठीचार्ज की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तमाम वीडियो को शेयर कर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमले किए. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसे बीजेपी सरकार की तानाशाही और गुंडागर्दी बताया. AAP ने SSC छात्रों के साथ खड़े होने और उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि बीजेपी की तानाशाही और गुंडागर्दी देखिए. SSC परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर ये छात्र महीनों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे थे. उनकी आवाज सुनने की बजाय रात के अंधेरे में उन पर लाठियां बरसा दी गईं. सोचिए... जिन हाथों में कल किताबें होनी चाहिए थीं, आज उन पर चोटों के निशान हैं. मीडिया के लोगों को भी खबर कवर करने से रोका गया. देश में खुली गुंडागर्दी चल रही है. बीजेपी से सवाल पूछने वालों पर लाठीचार्ज कराके उनकी आवाज दबा दी जाती है. किसी को भी उठा के जेल में डाल दिया जाता है, जब चाहे कोई भी कानून बदल दिया जाता है. जो बीजेपी को वोट ना दे तो उसकी वोट काट दी जाती है. बीजेपी ने लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का मजाक बना कर रख दिया है.
इसके अलावा, केजरीवाल ने 130वां संविधान संशोधन विधेयक 2025 को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने 160 दिन तक सरकार चलाई थी..
केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले सात महीनों में बीजेपी सरकार के कामकाज से दिल्लीवासी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि लोग आज 'जेल वाली सरकार' को याद कर रहे हैं.
उनका कहना है कि उनकी सरकार के समय न तो बिजली जाती थी और न ही पानी की किल्लत होती थी. अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त दवाइयां और टेस्ट उपलब्ध रहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि अब हालात इतने खराब हैं कि एक बारिश में ही दिल्ली की स्थिति बदहाल हो जाती है.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके शासन में प्राइवेट स्कूलों को मनमानी और गुंडागर्दी की इजाजत नहीं थी, जबकि मौजूदा सरकार के दौर में स्कूल अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











