
Srinagar Terror Attack को लेकर PM Modi ने मांगी जानकारी, शहीदों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
AajTak
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पंथा चौक इलाके में कुछ मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के पुलिस वाहन पर गोलीबारी की जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि 14 जवान घायल हो गए. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही पीएम मोदी ने इस आतंकी घटना की विस्तार से जानकारी मांगी है. सूत्रों के अनुसार श्रीनगर से लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी कर लौट रहे थे जेकेएपी के जवानों जब उन पर ये हमला किया गया. घात लगाकर किए गए हमले में आतंकियों ने बस के दोनों ओर से 40 से ज्यादा राउंड फायरिंग की. सभी घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं इस आतंकी घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने और कांग्रेस की महासचिव ने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा की है और शहीद परिवारों को अपनी संवेदना व्यक्त की है. विस्तृत जानकारी के लिए देखें यह वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












