
Sri Lanka Team India Tour: भारत दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, ये स्टार प्लेयर बना उपकप्तान
AajTak
श्रीलंका ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका ने दोनों सीरीज के लिए 20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. टी-20 टीम में वानिंदु हसारंगा को उप-कप्तान बनाया गया है.
श्रीलंका का भारत दौरा 3 जनवरी से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया ने टी-20 और वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और अब श्रीलंका ने भी टीम जारी कर दी है. श्रीलंका द्वारा वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कुल 20 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान किया गया है. श्रीलंकाई टीम को भारत के खिलाफ 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलने हैं. श्रीलंका ने टी-20 सीरीज के लिए वानिंदु हसारंगा को उप-कप्तान बनाया है.भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निशांका, अविश्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमे, कुशल मेंडिस (वनडे सीरीज के लिए उप-कप्तान), भानुका राजपक्षे (सिर्फ टी-20 टीम में), चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, वानिंदु हसारंगा (टी-20 सीरीज के लिए उप-कप्तान), आशेन बांद्रा, महीष तिक्षाणा, जेफरी वेंडरसे (सिर्फ वनडे टीम में), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मधुशंका, कसुन रजिथा, नुवांदु फर्नांडो (वनडे सीरीज के लिए), दुनिथ वेल्लागे, प्रमोद मुधशन, लाहिरु कुमारा, नुवान तुशारा (टी-20 टीम के लिए)
Sri Lanka Cricket Selection Committee selected a 20-member squad to take part in the upcoming Sri Lanka tour of India 2022/23.https://t.co/cqip2PBT3R #INDvSL
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह.श्रीलंका का भारत दौरा- • पहला टी-20: 3 जनवरी, मुंबई • दूसरा टी-20: 5 जनवरी, पुणे • तीसरा टी-20: 7 जनवरी, राजकोट • पहला वनडे: 10 जनवरी, गुवाहाटी • दूसरा वनडे: 12 जनवरी, कोलकाता • तीसरा वनडे: 15 जनवरी, तिरुवनन्तपुरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









