
Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति भवन में घुसी भीड़, इस्तेमाल किया पूल, बेडरूम, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें
AajTak
श्रीलंका में इस वक्त भारी कोहराम मचा है. आर्थिक तंगी और रोजमर्रा की चीज़ों के लिए संघर्ष करती जनता आज कोलंबो में सड़कों पर संघर्ष करने उतर गई और राष्ट्रपति भवन को घेर लिया. आलम ये रहा कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को आवास छोड़कर भागना पड़ा. प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, आशंका है कि ये विरोध प्रदर्शन देशव्यापी हो सकता है. उग्र भीड़ राष्ट्रपति भवन की स्विमिंग पूल में घुस आई. लोग इसमें नहाते भी नजर आये. कुछ लोग बेडरूम में घुस गए और सेल्फी लेने लगे, तो कुछ किचन में घुस गए. आजतक के पास एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं, देखें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











