
SRH vs KKR: सनराइजर्स की लगातार तीसरी जीत, मार्करम-त्रिपाठी रहे जीत के हीरो
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच टक्कर है. इस अहम मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए....
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. शुक्रवार को खेले गए मैच में केन विलियमसन ब्रिगेड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से मात दे दी. सनराइजर्स टीम की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी रहे.
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी (176/3)
लक्ष्य का पीछा करते हुए हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी और उसने 39 रनों के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे. केन विलियमसन 17 और अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए थे. दो विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने तीसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर मैच को सनराइजर्स की तरफ मोड़ दिया.
राहुल त्रिपाठी ने महज 37 बॉल पर 71 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और चार चौके शामिल रहे. वहीं एडेन मार्करम ने नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 6 चौके एवं चार छक्के शामिल थे. मार्करम ने मुकाबले की समाप्ति छक्के के साथ किया. कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने दो और पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाए.
पहला विकेट: अभिषेक शर्मा 3 रन, (3/1)
दूसरा विकेट: केन विलियमसन 17 रन, (39/2)

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












