
'SPG ने मना किया फिर भी नवाज शरीफ की बेटी की शादी में पाकिस्तान गया', सांसदों के साथ लंच करते वक्त PM मोदी ने सुनाया किस्सा
AajTak
सांसदों को अनौपचारिक लंच की जानकारी दोपहर 2.30 बजे फोन आने के बाद मिली थी. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि 'चलिए, आपको एक सजा देना है.' पीएम मोदी और सांसदों ने कैंटीन में शाकाहारी भोजन और रागी के लड्डू खाए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद की कैंटीन में सांसदों के साथ लंच किया. इस दौरान बीजेपी सांसद हीना गावित, एस.फांगनोन कोन्याक, टीडीपी सांसद राममोहन नायडू, बसपा सांसद रितेश पांडे और बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने पीएम मोदी के साथ लंच किया. सूत्रों के मुताबिक सांसदों को अनौपचारिक लंच की जानकारी दोपहर 2.30 बजे फोन आने के बाद मिली थी. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि 'चलिए, आपको एक सजा देना है.' पीएम मोदी और सांसदों ने कैंटीन में शाकाहारी भोजन और रागी के लड्डू खाए.
सूत्रों के मुताबिक लंच के दौरान एक सांसद ने जब पीएम मोदी से नवाज शरीफ की बेटी की शादी में उनकी अनप्लांड यात्रा के बारे में पूछा, तो पीएम ने कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक संसद में थे. जिसके बाद वह अफगानिस्तान के लिए रवाना हो गए. वापसी में उन्होंने पाकिस्तान में रुकने का फैसला किया. हालांकि SPG ने ऐसा करने से मना भी किया था. पीएम मोदी ने बताया कि एसपीजी के मना करने के बाद भी उन्होंने नवाज शरीफ को फोन किया और पूछा कि क्या वह उन्हें रिसीव करेंगे. इसके बाद वह (पीएम मोदी) पाकिस्तान गए.
सांसदों के साथ लंच करते वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्राओं, अनुभवों और योग के बारे में अनौपचारिक बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि "खिचड़ी" उनका पसंदीदा भोजन है. पीएम ने एक सांसद ने कहा कि कभी-कभी मेरी यात्राएं इतनी अधिक होती हैं कि मुझे पता ही नहीं चलता कि मैं एक दिन भी बिना सोए भी रहा हूं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











