
Special Report: कितने कैमरे, कितने वीडियो, कितनी छात्राएं? गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गहरी साजिश!
AajTak
आज स्पेशल रिपोर्ट में बात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कांड की. बीते दो दिनों से हर घर में हर माता-पिता एक खबर पर चर्चा कर रहे हैं. गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं को अनजाने डर ने परेशान कर रखा हैं क्योंकि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई वारदात विश्वास को तोड़ने वाली हैं, डराने वाली है. दरअसल 1 छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दूसरी छात्राओं का बाथरूम वाला वीडियो शूट किया और उसके बाद से बवाल हो गया है. अंजना ओम कश्यप के साथ देखिए स्पेशल रिपोर्ट.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









