
Special Report: आसमान में 4 घंटे तक उड़ती दहशत, दिल्ली में लैंड करना चाहता था 'बारूदी प्लेन'?
AajTak
आज स्पेशल रिपोर्ट में बात- ईरानी प्लेन पर सवार पाकिस्तानी सनसनी की. पाकिस्तान के लाहौर से एक खबर दिल्ली आई. खबर जैसे ही दिल्ली आई हड़कंप मच गया. खबर ऐसी थी कि दिल्ली में आपातकाल स्थिती से निपटने का ऑपरेशन शुरू हो गया. ईरानी सेना के स्पेशल कमांडोज को किसी बड़े ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा गया, तो वहीं चीन की सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया. करीब 4 घंटे तक मानों कोई पैनिक बटन दबा हुआ था. दहशत पाकिस्तान से आई और ईरान, दिल्ली से लेकर चीन तक हाहाकार मचा रहा. क्या है पाकिस्तानी की दहशत वाली नई दुकान का सच? अंजना ओम कश्यप के साथ देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट और अन्य बड़ी खबरें.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











