
South Africa Tour of India: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
AajTak
साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच नौ जून को नई दिल्ली में खेला जाएगा.
भारत के खिलाफ अगले महीने होनी वाली टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा खिलाड़ी त्रिस्टन स्टब्स को भी जगह मिली है, जो मुंबई इंडियंस (MI) का पार्ट हैं. खास बात यह है कि साउथ अफ्रीकी टीम पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रही है.
21 वर्षीय स्टब्स ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के टी20 चैलेंज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. उन्होंने सात पारियों में 293 रन बनाए थे, जिसमें 23 छक्के शामिल हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183.12 का रहा. वह जिम्बाब्वे दौरे के लिए साउथ अफ्रीका-ए टीम का भी हिस्सा थे, जिसके बाद उन्हें मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर दिया था.
नोर्किया की भी वापसी
कूल्हे की चोट से उबरने वाले तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया के साथ ही बल्लेबाजों रीजा हेंड्रिक्स और हेनरिक क्लासेन को भी टीम में लिया गया है. नोर्किया अभी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं. पार्नेल ने भी 2017 में बाद पहली बार साउथ अफ्रीकी टी20 टीम में वापसी की है.
9 जून को होगा पहला मैच
केशव महाराज और टी20 रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज तबरेज शम्सी के अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम में आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ी जैसे क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रस्सी वेन डर डूसेन और मार्को जानसेन भी शामिल हैं. पांच मैचों की टी20 श्रृंखला नौ जून को नई दिल्ली में शुरू होगी, इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) और बेंगलुरू (19 जून) में मैच खेले जाएंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









