
Sourav Ganguly: 'वो भी इंसान, गलतियां होंगी..', रोहित-कोहली के फॉर्म पर पहली बार खुलकर बोले सौरव गांगुली
AajTak
फॉर्म हासिल करने के लिए रोहित-कोहली का जूझना टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. इसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी है. बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने दोनों के फॉर्म पर अपनी राय रखी है.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में खराब लय चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि वह जल्द ही रन बनाने शुरू करेंगे.
रिकॉर्ड पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान के लिए यह सत्र खराब रहा और उन्होंने 14 पारियों में 19.14 की औसत से 268 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 120.17 का रहा. उनकी टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही.
'हर कोई इंसान है. गलतियां होंगी'
गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘हर कोई इंसान है. गलतियां होंगी, लेकिन कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड उत्कृष्ट है. 5 आईपीएल खिताब, एशिया कप विजेता, उन्होंने जहां भी कप्तानी की है, जीत हासिल की है. कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड शानदार है. गलतियां होंगी क्योंकि वे सभी इंसान हैं.’
आईपीएल के लीग चरण के आखिरी मैच से पहले कोहली के लिए भी यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने से पहले उन्होंने 13 पारियों में महज 236 रन बनाए थे. इस दौरान तीन बार पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए.
वे इतना क्रिकेट खेलते हैं कि...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









