
Sony का नया Smart TV भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे कई फीचर्स, जानें खूबियां
AajTak
Sony Bravia 32W830K Google TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. स टीवी से यूजर्स OTT ऐप्स के कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं. जानिए इसकी खासियत.
Sony ने नया Smart TV भारत में लॉन्च किया है. कंपनी ने इसका नाम Bravia 32W830K Google TV रखा है. इस Smart TV की स्क्रीन साइज 32-इंच की है. इसका डिस्प्ले Full HD को नहीं सपोर्ट करता है. ये HD ready टीवी है. इस टीवी से यूजर्स OTT ऐप्स के कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं. इसमें इनबिल्ट क्रॉमकास्ट दिया गया है.
Sony Bravia 32W830K Google TV की कीमत और उपलब्धता
Sony Bravia 32W830K Google TV को भारत में 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इस स्मार्ट टीवी को सभी सोनी सेंटर्स, मेजर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल से 11 मई से खरीदा जा सकता है. इस प्राइस प्वॉइंट पर टीवी कई फीचर्स ऑफर करता है.
Sony Bravia 32W830K Google TV के स्पेसिफिकेशन्स
Sony Bravia 32W830K Google TV में 32-इंच HD रेडी डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्ट टीवी से यूजर्स कई ऐप्स के कंटेंट को ब्राउज कर सकते हैं. BRAVIA 32W830K Apple Home Kit और AirPlay को भी सपोर्ट करता है.
इससे ऐपल डिवाइस iPads और iPhones को टीवी से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है. ये टीवी इनबिल्ट हैंड्स-फ्री वॉयस सपोर्ट के साथ भी आता है. इस वजह से आपको हर बार रिमोट खोजने की जरूरत नहीं होगी.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












