
Sonu Sood Video: फिर रियल लाइफ के हीरो बने सोनू सूद, सड़क हादसे में घायल युवक की बचाई जान, खुद पहुंचाया अस्पताल
AajTak
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने एक बार फिर रियल लाइफ के हीरो के तौर पर मिसाल पेश की है. सोनू सूद ने इस बार हादसे में एक घायल युवक की जान बचाई. वो मोगा जा रहे थे तभी कोटकपुरा बाइपास के पास हाईवे पर दो कारों की टक्कर देखकर सोनू ने अपनी गाड़ी रोक दी और एक कार में बेसुध घायल पड़े युवक को देखकर कार का दरवाजा किसी तरह खोला और फिर घायल को गोद में उठाते हुए बाहर निकाला. बाद में सोनू सूद घायल को अपनी कार में ही अस्पताल लेकर पहुंचे. खबर है कि अब इलाज के बाद घायल युवक खतरे से बाहर है. देखें ये वीडियो.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












