
sonia gandhi birthday: सोनिया गांधी का 76वां जन्मदिन आज, राजस्थान में परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन, पीएम मोदी ने दी बधाई
AajTak
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है. पीएम मोदी के अलावा कई कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सोनिया गांधी गुरुवार को सवाई माधोपुर पहुंचीं हैं.. यहां सोनिया गांधी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सवाई माधोपुर ने रणथंभौर स्थित जोगी महल का भ्रमण किया.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. सोनिया गांधी अभी राजस्थान में हैं. सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इससे पहले सोनिया गांधी ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
Birthday greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long and healthy life.
नितिन गडकरी ने सोनिया गांधी को दीं शुभकामनाएं

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










