
Sonam Raghuwanshi: कौन है अल्बर्ट पीडी जिनके सुराग से मिला सोनम की बेवफाई का सबसे बड़ा सबूत, तब तक अंधेरे में तीर मार रही थी पुलिस
AajTak
इंदौर से शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस को हिला दिया था. सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा था. सब कुछ जैसे अंधेरे में तीर चलाने जैसा था. तभी इस केस में एंट्री होती है स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की. जिसकी एक जानकारी ने पुलिस को उस सुराग तक पहुंचाया जिसने सोनम की बेवफाई और राजा की हत्या के पूरे षड्यंत्र से परदा हटा दिया.
इंदौर से शादी के बाद हनीमून मनाने मेघालय पहुंचे सोनम और राजा रघुवंशी के अचानक लापता होने की खबर ने पुलिस को हिला दिया था. दुर्गम इलाकों में टीमें भेजी गई, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा था. सब कुछ जैसे अंधेरे में तीर चलाने जैसा था. पुलिस कड़ी पर कड़ी जोड़ रही थी लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था. तभी इस केस में एंट्री होती है स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी की. जिसकी एक जानकारी ने पुलिस को उस सुराग तक पहुंचाया जिसने सोनम रघुवंशी की बेवफाई और राजा की हत्या के पूरे षड्यंत्र से परदा हटा दिया.
हिंदी समझ में नहीं आती थी, पर शक हो गया था
अल्बर्ट पीडी नामक गाइड ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 22 मई को सोनम और राजा के साथ तीन पुरुषों को देखा था, जो नोंग्रियाट से मावलखियाट की ओर 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए जा रहे थे. गाइड के अनुसार, राजा सहित चार पुरुष आगे चल रहे थे और एक महिला (सोनम) पीछे थी. वे सभी हिंदी में बातचीत कर रहे थे. अल्बर्ट ने यह भी बताया कि वह हिंदी अच्छे से नहीं समझते, लेकिन इतना जरूर महसूस किया कि कुछ ठीक नहीं है. उन्होंने पुलिस को इस संदर्भ में तुरंत अलर्ट किया. इससे पहले सोनम ने अल्बर्ट का साथ छोड़ दिया था और भावानसाई नामक गाइड को साथ लिया, जो उन्हें शिपारा होमस्टे तक छोड़ आया था. मेघालय पुलिस ने इस केस को 'ऑपरेशन हनीमून' का नाम दिया. इस ऑपरेशन में कुल 120 पुलिसकर्मी लगाए गए.
फोटो न डालने पर भी आया शक
राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सोनम की तरफ शक की सुई उस वक्त भी घूमी जब पुलिस ने गौर किया कि हनीमून पर गई सोनम ने सोशल मीडिया पर एक भी फोटो पोस्ट नहीं की है. जो इस नवविवाहित जोड़े के लिए असामान्य बात थी. पुलिस के मुताबिक अधिकांश कपल्स अपने हनीमून ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. लेकिन सोनम और राजा की किसी भी जगह से एक भी तस्वीर सामने नहीं आई. गाइड से क्लू मिलने के बाद यही पहली बात थी जिसने जांच टीम को चौंकाया और शक की नींव रखी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











