
Sonam Raghuvanshi: कन्फ्यूजन में गलत गाजीपुर पहुंच गई थी सोनम ? क्या जाना था फतेहपुर वाले गांव, राज की मां वे उठाया सस्पेंस से पर्दा
AajTak
आजतक से बात करते हुए राज की मां चुन्नी देवी ने बताया कि उनका गांव फतेहपुर जिले के गाजीपुर में स्थित है, जबकि सोनम की गिरफ्तारी वाराणसी के पास वाले गाजीपुर जिले में हुई. वह नहीं बता सकती है सोनम वहां क्या करने गई थी. अब लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या सोनम गलती से गलत गाजीपुर पहुंच गई ? क्या वह असल में राज के गांव फतेहपुर वाले गाजीपुर जाना चाहती थी ?
मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या और फिर सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद इस केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. दरअसल, जब सोनम की गिरफ्तारी यूपी के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से हुई, तो यह सवाल उठने लगा कि वह आखिर वहां गई क्यों थी? अब इस पर राज कुशवाहा की मां चुन्नी देवी ने बड़ा बयान दिया है.
इंदौर से निकली, गाजीपुर पहुंची… लेकिन कौन-सा गाजीपुर
पुलिस जांच में सामने आया है कि 23 मई को मेघालय के सोहरा में पति राजा की हत्या के बाद सोनम पहले गुवाहाटी गई, फिर वहां से ट्रेन से इंदौर लौटी. 25 मई को वह इंदौर पहुंची और प्रेमी राज कुशवाहा से मिली. दोनों ने एक दिन एक किराए के कमरे में साथ गुजारा. इसके बाद राज ने सोनम को उत्तर प्रदेश भेजने के लिए एक कार की व्यवस्था की. यहीं से कहानी में कन्फ्यूजन शुरू हुआ.
चुन्नी देवी का खुलासा
आजतक से बात करते हुए राज की मां चुन्नी देवी ने बताया कि उनका गांव फतेहपुर जिले के गाजीपुर में स्थित है, जबकि सोनम की गिरफ्तारी वाराणसी के पास वाले गाजीपुर जिले में हुई. वह नहीं बता सकती है सोनम वाराणसी के पास वाले गाजीपुर में क्या करने गई थी. अब लोग सवाल करने लगे हैं कि क्या सोनम गलती से गलत गाजीपुर पहुंच गई? क्या वह असल में राज के गांव फतेहपुर वाले गाजीपुर जाना चाहती थी? लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है कि सोनम राज के गांव आना चाहती थी, लेकिन ड्राइवर ने गलत गाजीपुर पहुंचा दिया. चुन्नी देवी ने कहा, मुझे नहीं मालूम कि वह वहां कैसे पहुंची. उन्होंने यह भी कहा कि, मेरा बेटा ऐसा काम नहीं कर सकता. वह घर में किसी से बात नहीं करता था. बहुत दुबला हो गया था. चिंता में उसका वजन कम हो जाता था.
राज निर्दोष है, लेकिन इंसाफ राजा को भी मिलना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











