
Sonali Phogat Murder Case: जिस होटल में रुकी थीं सोनाली फोगाट वहां पहुंची CBI, 9 घंटे जांच के बाद जुटाए सबूत
AajTak
सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच सीबीआई कर रही है. लिहाजा केंद्रीय जांच एजेंसी उस होटल में पहुंची जहां सोनाली मौत से पहले ठहरी हुई थीं. इस दौरान सीबीआई ने करीब 9 घंटे तक होटल में जांच की. साथ ही होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की. वहीं पुलिस ने इस केस में सुधीर और सुखविंदर समेत 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले की CBI जांच कर रही है. लिहाजा CBI शनिवार को उस होटल में पहुंची. जहां सोनाली फोगाट मौत से पहले ठहरी हुई थीं. CBI की एक टीम उत्तरी गोवा जिले के अंजुना स्थित होटल पहुंची. इसके साथ ही टीम ने वहां से सबूत एकत्र किए.
गोवा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच CBI को सौंपने की प्रक्रिया लगभग खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि गोवा पहुंची सीबीआई की टीम फोगाट की मौत से जुड़ी सभी जगहों की जांच पड़ताल कर रही है. अधिकारी ने कहा कि टीम ने शनिवार को अंजुना के उस होटल के कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां सोनाली फोगाट और उसके सहयोगी ठहरे हुए थे.
जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीबीआई की टीम ने करीब 9 घंटे तक होटल में जांच की. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने होटल से अहम सबूत भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने होटल के स्टाफ से भी पूछताछ की है.
गोवा पुलिस से भी बात करेगी सीबीआई
सोनाली की मौत मामले में दो आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. सीबीआई उन परिस्थितियों की जांच करेगी, जिनकी वजह से सोनाली फोगाट की मौत हुई. जानकारी के मुताबिक टीम गोवा पुलिस के उन अधिकारियों से भी बात करेगी जिन्होंने सोनाली फोगाट की हिसार संपत्ति के दस्तावेज एकत्रित किए थे. इसके बाद सोनाली के परिवार के सदस्यों से भी बात की जाएगी, जिन्हें इसमें 'बड़ी साजिश' का संदेह और इसके लिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सुधीर और सुखविंदर सोनाली के साथ गोवा आए थे.
कर्लीज में हुई थी सोनाली की मौत

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










