
Smriti Irani की पोस्ट की हुईं 10 तस्वीरें जो रहीं सबसे अधिक चर्चित!
AajTak
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 46 साल की हो गई हैं. वो देश के दिग्गज नेताओं में से एक मानी जाती हैं. वो किसी भी मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं.
केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का आज बर्थडे है. टीवी की 'तुलसी' से लेकर मोदी सरकार के मंत्री तक वो हर रोल में अब तक हिट साबित हुई हैं. स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. और उनके कई पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं. आइए उनके 10 वैसे पोस्ट के बारे में जानते हैं. जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं.
बता दें कि 23 मार्च 1976 को नई दिल्ली में जन्मी स्मृति ईरानी को उनकी एक्टिंग और राजनीतिक में उनकी दक्षता के लिए जाना जाता हैं. वो एक कुशल वक्ता के तौर पर भी जानी जाती हैं. स्मृति अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक पोस्ट किया था. जो इंगेजमेंट (लाइक और कमेन्ट) के हिसाब से सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा.
स्मृति ने ये पोस्ट 21 जून 2019 को किया था. उन्होंने लिखा- "मैंने कल अपनी बेटी की सेल्फी को इसलिए डिलीट कर दिया था क्योंकि उसके क्लास का एक मूर्ख लड़का उसे परेशान कर रहा था. उसका सरनेम झा है. वो मेरी बेटी को उसके लुक्स को लेकर ताने मारता है. और क्लास के अपने दोस्तों से उसका मजाक उड़ाने को कहता है. मेरी बच्ची ने मुझसे विनती की थी कि मां प्लीज, उसे डिलीट कर दो.
वो लोग मेरा मजाक उड़ा रहे हैं. वो रोने लगी इसलिए मैं उसकी बातों में आ गई. बाद में मैंने ये महसूस किया इससे तो बुली करने वालों के हौसले बुलंद होंगे. तो मिस्टर झा, मेरी बेटी एक बेहतरीन स्पोर्ट्स पर्सन है, लिम्का बुक्स की रिकॉर्ड होल्डर है, और कराटे में ब्लैक बेल्ट मिल चुका है. कराटे के वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो दो बार ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुकी है. मेरी बेटी बहुत प्यारी है और हां बहुत सुंदर भी है. उसे बुली करो, लेकिन वो फाइटर है. वो जोइश ईरानी है. और मुझे गर्व है कि मैं उसकी मां हूं." इस फोटो को 1.3 लाख लोगों ने लाइक किया था और कई हजार लोगों ने कमेन्ट किए थे.
वहीं, टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी पर किया गया स्मृति ईरानी का पोस्ट भी काफी चर्चा में रहा. तब उन्होंने बताया था कि 17 साल से वो दोनों एक-दूसरे को जानती हैं. उन्होंने मौनी की शादी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी थीं.
इसके अलावा सीडीएस बिपिन रावत की एक एक्सीडेंट में अचानक हुई मौत के बाद उन्होंने एक पोस्ट लिखा था. इसमें स्मृति ने अपने और जनरल रावत के बीच के रिश्ते के बारे में बताया था. और उनको याद करते हुए कई भावुक बातें शेयर की थी. ये पोस्ट लोगों छू गई थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











