
SL vs BAN Asia Cup 2022: श्रीलंका की रोमांचक जीत, सुपर-4 में बनाई जगह, बांग्लादेश का टूटा सपना
AajTak
एशिया कप 2022 के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से पराजित कर दिया है. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-चार स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. बांग्लादेश ने श्रीलंका को जीत के लिए
श्रीलंकाई टीम ने एशिया कप 2022 के सुपर-चार में जगह बना ली है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हरा दिया है. 184 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. गौरतलब है कि अफगानिस्तान और भारत पहले ही सुपर-चार में अपनी जगह बना चुकी है. वहीं सुपर-चार की आखिरी टीम का फैसला हॉन्ग कॉन्ग और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से होगा.
श्रीलंका और बांग्लादेश का मुकाबला काफी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 8 रनों की दरकार थी. पहली बॉल पर महीष तीक्ष्णा ने लेग-बाई का सिंगल लिया. फिर अगली गेंद पर असिथा फर्नांडो ने चौका लगाकर प्रेशर कम कर दिया. महेदी हसन ने अगली बॉल नो-बॉल फेंक दी जिसपर बल्लेबाजों ने दो रन भी दौड़ लिए थे जिसके चलते मैच वहीं समाप्त हो गया.
श्रीलंका के लिए बैटिंग में कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. मेंडिस ने 60 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्का शामिल था. वही शनाका ने 33 बॉल का सामना करते हुए 45 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, लेकिन उनके द्वारा फेंका गया 19वां ओवर काफी महंगा रहा था जिसमें 17 रन आए.
मिराज ने पावप्ले में की धमाकेदार बैटिंग
बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी के तीसरे ओवर में सब्बीर रहमान (5) का विकेट गंवा दिया.हालांकि दूसरी ओपनर मेहदी हसन मिराज खतरनाक दिख रहे थे. मिराज ने चौथे ओवर में महीष तीक्ष्णा की गेंद पर छक्का और पांचवें ओवर में फर्नांडो के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगा कर रन गति को तेज किया. नतीजतन पावरप्ले में बांग्लादेश ने एक विकेट पर 55 रन बनाए थे.
शाकिब-रहीम रहे बल्ले से फ्लॉप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









