
Skoda-Volkswagen की कारों में आई तकनीकी खामी! वापस मंगाई गईं 47,000 कारें
AajTak
Skoda Volkswagen Recall: स्कोडा ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार Kylaq को लॉन्च किया था. सियाम डाटा अनुसार स्कोडा की 25,722 यूनिट कारों को वापस मंगाया गया है. वहीं फॉक्सवैगन की तकरीबन 21,513 कारें इस रिकॉल से प्रभावित हैं.
फॉक्सवैगन और स्कोडा की कारों में बड़ी तकनीकी खामी सामने आई है. जिससे स्कोडा की काइलैक, कुशाक और स्लाविया कारों को वापस मंगाया गया है. दूसरी ओर फौक्सवैगन की टाईगुन और वर्टस में भी वही समस्या देखी गई है. जिसके चलते फॉक्सवैगन ने भी अपनी इन दोनों कारों को रिकॉल किया है. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डाटा के अनुसार इन दोनों कंपनियों के मेड-इन-इंडिया कारों में ये तकनीकी परेशानी देखने को मिली है.
SIAM के डाटा के मुताबिक स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया द्वारा 24 अप्रैल 2024 से लेकर 1 अप्रैल 2025 के बीच भारत में निर्मित कारों को रिकॉल किया गया है. बताया जा रहा है कि, इन कारों के पिछले हिस्से में दिए जाने वाले सीटबेल्ट (Seatbelt) में कुछ परेशानी सामने आई है. जिसे ठीक करने के लिए यह रिकॉल की गई है.
Skoda की ये कारें वापस मंगाई गईं:
स्कोडा ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती कार Kylaq को लॉन्च किया था. सियाम डाटा अनुसार स्कोडा की 25,722 यूनिट कारों को वापस मंगाया गया है. जिसमें काईलैक, कुशाक और स्लाविया शामिल हैं. यह पाया गया कि सामने से टक्कर की स्थिति में, "पीछे की सीटबेल्ट की बकल लैच प्लेट टूट सकती है, या/और पीछे की सेंटर सीटबेल्ट असेंबली की वेबिंग और पीछे की दाईं सीटबेल्ट की बकल खराब हो सकती है". इससे पीछे की सीट पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है.
Volkswagen की ये कारें शामिल:
फॉक्सवैगन की टाइगुन एसयूवी और वर्टस सेडान में भी यही समस्या देखने को मिली है. इस रिकॉल में फॉक्सवैगन की कुल 21,513 कारें प्रभावित हुई हैं, जिन्हें वापस मंगवाया गया है. यानी दोनों कंपनियों के कारों की संख्या को जोड़े तों तकरीबन 47,235 यूनिट गाड़ियों को रिकॉल किया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











