
Skoda: 10 साल के बाद फिर इस कंपनी ने बेची भारत में सबसे ज्यादा कार
AajTak
Skoda Sale Data: स्कोडा ने 2012 के बाद सबसे ज्यादा इस साल भारत में अपनी गाड़ियां बेची है. साल 2012 में कंपनी ने 34,678 गाड़ियों को बेची थी. स्कोडा (Skoda) के नए सीईओ क्लॉस जेलमर ने बताया कि हमारे ग्लोबल टारगेट को पूरा करने में भारत का बहुत बड़ा योगदान है.
स्कोडा (Skoda) के लिए अगस्त का महीना बेहतरीन रहा. कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल 4222 गाड़ियां बेचीं. पिछले साल के अगस्त की तुलना में कंपनी बिक्री 10 फीसदी बढ़ी है. अगस्त 2021 में स्कोडा कंपनी ने भारत में 3829 गाड़ियां बेची थी.
यही नहीं, इंडिया में Skoda ने पिछले आठ महीने में 37,568 गाड़ियों की सेल के साथ अपनी अब तक की सबसे अच्छी बिक्री (Sales) दर्ज की है. इस बिक्री ने जर्मनी और चेक रिपब्लिक के बाद भारत को कंपनी का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बना दिया है.
10 साल के बाद रिकॉर्ड बिक्री
स्कोडा ने 2012 के बाद सबसे ज्यादा इस साल भारत में अपनी गाड़ियां बेची है. साल 2012 में कंपनी ने 34,678 गाड़ियों को बेची थी. स्कोडा (Skoda) के नए सीईओ क्लॉस जेलमर ने बताया कि हमारे ग्लोबल टारगेट को पूरा करने में भारत का बहुत बड़ा योगदान है. हम 2021 के मुकाबले इस साल अपनी बिक्री को दोगुनी से ज्यादा करने की कोशिश में है.
वहीं भारत में फॉक्सवैगन ने अपनी ID4 क्रॉसओवर EV की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है, ठीक उसी तरह स्कोडा ने भी Enyaq iV की कुछ यूनिट को भारत में टेस्टिंग के लिए भेजा है. जबकि, स्कोडा ने Enyaq के लॉन्च के बारे में अभी तक कुछ साफ जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी ने यह जरूर बताया है कि स्कोडा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Electric Vechile) इंडियन लाइन-अप का हिस्सा होगी.
इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी कंपनी का फोकस

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











