
Simon Katich, SRH, IPL: ऑक्शन के बाद बवाल, हैदराबाद के असिस्टेंट कोच ने छोड़ा पद, टीम से खफा!
AajTak
सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच साइमन कैटिच ने टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कैटिच हाल ही में हैदराबाद टीम से जुड़े थे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होने के 5 हफ्ते पहले एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को विवादों का सामना करना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइमन कैटिच ने सनराइजर्स हैदराबाद के असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. साइमन कैटिच ने हाल ही में हैदराबाद के असिस्टेंट कोच का पद संभाला था. उन्होंने टीम पर आरोप लगाया है कि मेगा ऑक्शन में पूर्व निर्धारित योजनाओं को किनारे कर दिया गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












