
Signs Of A Genius Child: बच्चे में ये 5 चीजें नजर आ रही हैं तो उसे गलती से भी न रोकें, जीनियस होने की होती हैं निशानी
ABP News
Signs Of An Intelligent Child: हर मां-बाप के लिए बच्चे जीनियस होते हैं. लेकिन चलिए आपको 5 ऐसे साइन के बारे में बताते हैं, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका बच्चा कितना जीनियस है.
Signs Your Child Is Highly Intelligent: माता-पिता अपने बच्चों को सबसे करीब से देखते हैं. उनकी छोटी-छोटी आदतों से वे अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि बच्चा किस दिशा में आगे बढ़ रहा है. हर बच्चा अलग होता है, लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं जो औसत से अधिक बौद्धिक क्षमता की ओर इशारा करते हैं. चलिए आपको 5 ऐसे साइन बताते हैं, जो यह बताता है कि आपका बच्चा जीनियस है.
कम उम्र में मुश्किल वाक्य बोलना
अगर कोई छोटा बच्चा बहुत जल्दी पूरे और मुश्किल वाक्य बनाने लगे, तो यह सामान्य से आगे की भाषा क्षमता का संकेत हो सकता है. University of Edinburgh की रिसर्च बताती है कि जो बच्चे शुरुआती उम्र में उन्नत भाषा कौशल विकसित कर लेते हैं, उनमें आगे चलकर उच्च बौद्धिक क्षमता देखने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे बच्चे ग्रामर और वाक्य संरचना को बेहतर समझते हैं.
अलग-अलग विषयों में गहरी रुचि













