
Shukra Gochar Upay: शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, करें ये उपाय
AajTak
Shukra Gochar Upay: 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कन्या, धनु और मीन राशियों के लिए आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ सकती हैं. संयम और उपाय जरूरी हैं.
Shukra Gochar Upay: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को अत्यंत महत्व दिया गया है. इसके अनुसार ग्रह निश्चित समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, और इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है. 6 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो विभिन्न राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, सुख-सुविधा, संबंधों में मिठास और जीवन की खुशियों का कारक माना गया है. जब यह ग्रह शुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति के जीवन में सौंदर्य, सुख और आकर्षण बढ़ता है. लेकिन इस बार का गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण और अशुभ हो सकता है.जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.
कन्या राशि इस समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अस्थायी रूप से अशुभ प्रभाव ला सकता है. आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं . व्यापार में नुकसान होने की संभावना है. दुर्घटना या छोटे विवादों के योग बन सकते हैं. इसलिए वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. संयम और सतर्कता इस दौरान शुभ फल देती है.
धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर नुकसान और संघर्ष के योग लेकर आ सकता है. पारिवारिक रिश्तों में खींचतान हो सकती है, वैवाहिक जीवन में विवाद बन सकते हैं. व्यापार या आय के मामलों में भी कठिनाई और आर्थिक तंगी हो सकती है. इस समय कटु या अपमानजनक शब्दों से बचना अत्यंत आवश्यक है.
मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है, व्यापार में नुकसान का खतरा है. किसी भी काम की योजना सोच-समझकर बनाएं . नए कार्यों की शुरुआत कुछ समय बाद करें. वाणी पर नियंत्रण रखना और कठोर शब्दों से बचना इस समय बेहद जरूरी है.
शुक्र के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उपाय
सफेद रंग के कपड़े पहनें और सफेद वस्तुएं दान करें, जैसे चीनी, चावल आदि. विशेष रूप से गरीबों को शुक्रवार के दिन खीर बनाकर खिलाएं. इन उपायों से शुक्र के नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं. इससे जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











