
Shubman Gill Champions Trophy 2025: 'उसमें ऐसा क्या खास है...', शुभमन गिल के उप-कप्तान बनने पर बखेड़ा, इस दिग्गज ने उठाए सवाल
AajTak
शुभमन गिल को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. शुभमन पिछले साल श्रीलंका दौरे पर भी वनडे और टी20 टीम के कप्तान उप-कप्तान बनाए गए थे. शुभमन को उप-कप्तान बनाकर चयनकर्ताओं ने ये संदेश दिया है कि वो भविष्य की ओर देख रहे हैं.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है. अबकी बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होना है. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, कराची, रावलपिंडी) और दुबई में होंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, जबकि ओपनर शुभमन गिल को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
गिल को उप-कप्तान बनाने पर छिड़ी बहस
शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाए जाने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ फैन्स चयनकर्ताओं के इस फैसले को सही मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सेलेक्टर्स का ये फैसला सही नहीं है. शुभमन के सपोर्ट में कुछ फैन्स दलील दे रहे हैं कि उनका वनडे रिकॉर्ड शानदार है और दूसरे फॉर्मेट में उनकी फॉर्म को इससे मिक्स करना सही नहीं रहेगा.
1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. श्रीकांत का मानना है कि गिल ने पिछले एक साल में ऐसा कुछ भी ऐसा नहीं किया है, जिसके लिए उन्हें उप-कप्तान बनाया जाए. श्रीकांत ने गिल की पिछली 10 वनडे पारियों का भी जिक्र किया
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उन्होंने अचानक गिल को उप-कप्तान बना दिया. पिछले एक साल में उन्होंने कुछ खास नहीं किया है. उनकी पिछली दस वनडे पारियों पर नजर डालें. उनमें कुछ भी विशेष नहीं है. उसमें ऐसा क्या खास है कि उसे उप-कप्तान बनाया जाए. मैं हैरान हूं.'
देखा जाए तो वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का रिकॉर्ड शनदार रहा है. 25 वर्षीय गिल ने अब तक भारत के लिए 47 वनडे मुकाबलों में 58.0 के एवरेज से 2328 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि पिछली 10 वनडे पारियों में उनके बल्ले से केवल 342 रन निकले हैं.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











